February 22, 2025

प्रदेश में झमाझम बारिश होने से गर्मी से मिली राहत, 20 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पटना। गुरुवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। राजधानी में 8।6 मिमी वर्षा दर्ज की गई तो वहीं भोजपुर के संदेश में तीन मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही तापमान में देर शाम थोड़ी गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने गुरुवार को पटना, गया, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, भोजपुर, वैशाली, बेगूसराय और सारण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार थे।

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग पटना ने 48 घंटे बाद राज्य के 20 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। गुरुवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। गुरुवार को बारिश के बाद कई जिलों के गिरावट आई है।

You may have missed