February 5, 2025

पटना में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी: गर्भवती महिला की मौत, 6 से अधिक घायल

पटना। एक तरफ छठ पूजा को लेकर प्रशासन और पुलिस की कड़े सुरक्षा के दावे कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी पटना में ही शनिवार को सादिकपुर गांव के पास विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक गर्भवती महिला की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि इस गोलीबारी कांड में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हत्या की घटना को लेकर सादिकपुर गांव में आक्रोश का माहौल कायम है। वहीं सूचना के बाद मनेर पुलिस पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो चुकी है। इधर भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची हुई है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि शराब को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और बाद गोलीबारी तक पहुंच गई। इस दौरान अपने मायके दानापुर पतलापुर से छठ करने आई गर्भवती महिला पूजा देवी की गोली मारकर हरिशंकर यादव और खिलाड़ी यादव ने हत्या कर दी। गांव में हुई गोलीबारी और हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। मामले में पुलिस कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।

You may have missed