September 8, 2024

खुशी मातम में तब्दील : आरा में हर्ष फायरिंग में 3 बच्चों को लगी गोली, हालत नाजुक

आरा। बिहार में पर्व व शादी समरोह में हर्ष फायरिंग करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। वही इसी कड़ी में आज आरा में हर्ष फायरिंग के दौरान 3 बच्चों को गोली लग गई। वही इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। वही आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जिलें में गायडाढ़ पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी। तभी इसी दौरान 3 बच्चों को गोली लग गयी। वही यह पूरा मामला नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला इलाके की है। वही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। वही गोली लगने से जख्मी बच्चों की पहचान जवाहर टोला निवासी राजन साव के 8 वर्षीय बेटे अंकित कुमार, सुनील पासवान के 12 वर्षीय बेटे रोहित उर्फ गोलू कुमार और धीरज कुमार के बेटे 12 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है। वही मेडिकल ऑफिसर डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 3 बच्चों को गोली लगी है। अंकित और रोहित का गोली निकल गया है लेकिन मोनू के पेट में गोली फंसा हुआ है। गोली को निकालने में डॉक्टर लगे हुए है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed