September 21, 2024

HAM ने शाह नवाब को बनाया यूपी का प्रदेश अध्यक्ष और सुनील सिंह को उपाध्यक्ष

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शाह नवाब को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष एवं सुनील कुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
मंत्री संतोष सुमन ने शाह नवाब को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शाह नवाब के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश संगठन बेहतर प्रदर्शन करेगी और आने वाले चुनाव में पार्टी अपने संगठन के बल पर चुनाव के दृष्टिकोण से जो भी आगे की रणनीति होगी, वह तय करेगी।
पार्टी के मीडिया प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जीतन राम मांझी बिहार के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी संगठन की मजबूती को लेकर काफी गंभीर हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार संगठन की मजबूती को लेकर राज्य और दूसरे प्रदेशों में भी दौरा कर रहे हैं।
इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. दानिश रिजवान, विधायक ज्योति मांझी, प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष विधायक प्रफुल्ल मांझी, विजय यादव, रंजीत कुमार चंद्रवंशी, देवानंद पांडेय, देवासी सिंह, गीता पासवान, विपिन तिवारी आदि हम पार्टी नेताओं ने शाह नवाब एवं सुनील कुमार सिंह को बधाई दी है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed