September 8, 2024

मुख्यमंत्री का महागठबंधन से दोस्ती करना उनको मानसिक रुप से बीमार कर रहा है : विजय सिन्हा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर भाजपा नेता विजय सिन्हा ने बड़ा बयाना दिया है। बता दे की आज सदन की शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद उन्होंने कहा की सीएम नीतीश का महागठबंधन से दोस्ती करना उनको मानसिक रुप से बीमार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा की पहले से ही महागठबंधन के कई लोगों ने जिस तरह से सनातन विरोधी, समाज विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। ऐसे में नीतीश जी पर इसका असर पड़ना तय ही था। लगभग 13 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश के मुखिया का व्यवहार जब देश-विदेश के लोगों को भी शर्मिंदा करने लगे तो उस राज्य का भविष्य अंधकार के आगोश में जाना लाज़मी है। सिन्हा ने आगे कहा की महागठबंधन की संगति ही मुख्यमंत्री की ऐसी दुर्गति का कारक है। सिन्हा ने कहा कि RJD के लोग जिस जंगलराज को जनताराज बताकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं। उनको पता होना चाहिए कि बिहार पूर्ण रुप से गुंडाराज के गिरफ़्त में आ चुका है। यहां काग़ज़ पर शासन, एसी में आसन और झूठा भाषण का दौर चल रहा है। सिन्हा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की बिगड़ी हुई भाषा व व्यवस्था उनके व्यक्तित्व के पतन का कारण है। वे इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं। यह कहना ग़लत नहीं होगा कि महागठबंधन के सिरमौर माने जाने वाला व्यक्ति जिसकी आकांक्षा देश का प्रधानमंत्री बनना हो वो महज़ एक मुख्यमंत्री का पद भी ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से सदन में मुख्यमंत्री ने असंवैधानिक लहजे में महिलाओं के प्रति खुलकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित करने का कार्य किया है। उससे पूरा बिहार ही नहीं देश और दुनियां के लोग आहत हैं। जिस तरह से उनके द्वारा एक दलित पूर्व मुख्यमंत्री की आवाज़ के दबाया गया, उनके ख़िलाफ़ अपशब्द बोले गये उससे साबित होता है कि वो वास्तव में अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed