February 4, 2025

गोलियों की थरथराहट से गूंजा मनेर का शेरपुर गांव, भारी बवाल

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ मनेर के शेरपुर

एक दर्जन खोखा सहित हथियार बरामद

मनेर। बुधवार की देर शाम मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर में हुए जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी जिसमें अब तक 2 लोगों की मौत हो गई हालांकि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही गोली लगने से हो गई थी, वहीं दूसरा इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो लोगों की मौत के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने आगजनी कर जमकर बवाल काटा। घटनास्थल पर दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा अपने पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंच कर भीड़ को काबू में करना चाहा, परंतु भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस से बेकाबू हो गई। इस पर पुलिस ने अन्य सैन्य बल को बुलाया और इस प्रकार घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। आसपास के 5 पुलिस स्टेशन के सिपाही व पुलिसकर्मी, पुलिस निरीक्षक घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस भीड़ को समझाने के प्रयास में लगी हुई है और भीड़ किसी का सुनने को तैयार नहीं है। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मी पर ईंट, पत्थर भी बरसाए जिसके जवाब में पुलिस ने आक्रोशित लोगों पर हल्की लाठियां चटकाई। वहीं पुलिसिया कार्रवाई में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का मूल कारण जमीनी विवाद है। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। हत्या के बाद तनाव व्याप्त है, पुलिस मौके पर कैंप किए हुए हैं।

You may have missed