दानापुर में चावल गोदाम में आग , दस लाख का नुक्सान
दानापुर | दानापुर के गोलापर चावल और बोरा गोडाउन मे अचानक भीषण आग लग गई| आग इतना भयावह था की आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल हो गया है | गोडाउन के आसपास के इलाकों को खाली करवा दिया गया है | घटना की जानकारी के बाद आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाडिया पंहुचा गई है | गोडाउन में रखे लगभग दस लाख से ऊपर के आनाज जलकर ख़ाक हो गया है | चार दमकल गाड़ी के द्वारा घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका | यह गोडाउन दानापुर के गोलापर के ही रहनेवाले रवि पटवारी का है | आगलगी में करीब दस लाख का नुकसान हुआ है |