PATNA : मनेर से लापता 4 वर्षीय बच्ची 24 घंटे में बरामद, पुलिस ने गांव के आरोपी को किया गिरफ्तार

पटना। राजधानी दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र के बलुआ स्थित छोटकी कठौतिया से शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब एक 4 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने अपहृत बच्ची को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा हैं की पटना के परसा थाना क्षेत्र के कुर्थौल की रहने वाली नेहा देवी तीन चार दिन पहले अपनी 4 वर्षीय पुत्री पीहू कुमारी के साथ छोटकी कठौतिया मायके आई हुई थी। शुक्रवार की सुबह 7 बजे के करीब घर के बाहर आसपास के बच्चों के साथ पास के शादी विवाह के लिए बने टेंट में खेल रही थी। घर के बाहर खेलने के दौरान ही अपराधियों ने किया अगवा कर लिया था। अपहृत बच्ची तो बिक्रम के दनारा गांव से बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने सनसुन राम को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस बच्ची को लेकर पटना आ रही है। बलुआ पंचायत के छोटकी कठौतिया निवासी महेश पासवान के घर सिपारा कुरथौल थाना क्षेत्र के से उनकी पुत्री नेहा देवी पति पवन पासवान नतनी पिहू आई हुई थी। 4 वर्षीय पिहू अपने नानी के घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही सुनसुन राम उसे उठाकर मनेर की ओर लेकर भाग गया। यह पूरा मामला पास में लगे ही एक सीसीटीवी में कैद हो गया। महेश पासवान ने अपनी नतनी की अपहरण कर ले जाने की सूचना मनेर पुलिस को दी थी। वहीं, मनेर थानेदार ने बताया कि पुलिस छापेमारी में लगी हुई है। आरोपी के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।
