मोदी मंत्रिमंडल में गिरिराज सिंह ने संभाला कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार, अधिकारियों ने किया स्वागत

नई दिल्ली/पटना। मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के बीच मंत्रालय का बंटवारा हो गया है। बिहार से इस बार 8 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं आज सभी मंत्री अपने अपने विभाग में कार्यभार को संभालेंगे। बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को तीसरी बार केंद्रीय मंत्रालय में जगह मिली है। पीएम मोदी ने तीसरी बार उनपर भरोसा जताया है। मंगलवार को गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्रालय में कार्यभार संभाल लिए हैं। उनके कार्यालय के पदाधिकारों ने उनका स्वागत किया है। वहीं कार्यभार संभालते हुए गिरिराज सिंह ने  बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “कपड़ा मंत्री की भूमिका में आने पर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूँ, यह एक ऐसा पद है जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विरासत के लिए बहुत महत्व रखता है। कपड़ा उद्योग केवल कपड़े और फैशन के बारे में नहीं है, यह हमारे समृद्ध इतिहास, विविध परंपराओं और लाखों कारीगरों, श्रमिकों और व्यवसायों की उद्यमशीलता की भावना का प्रतीक है”। गिरिराज सिंह ने कहा कि, “टेक्सटाइल मिनिस्ट्री का कार्यभार संभालना एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं बड़े उत्साह के साथ स्वीकार करता हूँ। साथ मिलकर हम एक ऐसा भविष्य बुनेंगे जो न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होगा बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से भी जिम्मेदार होगा। हमारी आगे की यात्रा अवसरों से भरी हुई है, और मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से हम उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल करेंगे। गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री बनाया गया है। वो आज वस्त्र मंत्रालय में कार्यभार संभाल लिए हैं। बता दें कि, बीते दिन मोदी कैबिनेट में सभी मंत्रियों को उनका मंत्रालय दिया गया है।

You may have missed