February 23, 2025

बयान की वजह से फिर चर्चा में हैं गिरिराज सिंह, राहुल गांधी को कह दिया है ढोंगी

अमृतवर्षाः अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले केन्द्री मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ढोंगी कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल की मानसरोवर यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल की मानसरोवर यात्रा पर कांग्रेस को आड़े हाथो लेते हुए राहुल को ढोंगी बता दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल वोट के लिए कभी जनेऊ पहन लेते हैं तो कभी शिव मंदिर चले जाते हैं।उनकी भक्ति बस एक राजनैतिक स्टंट है। मानसरोवर यात्रा राहुल करते हैं, अपने आप को शिवभक्त कहते हैं वहीं केरल में कांग्रेस शिंव के नंदी को काटकर गोवंश के मांस की पार्टी करती है।गिरिराज ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी शिवभक्त बनते हैं। लेकिन जब इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें शिवभक्त कहते हुए हर-हर महादेव का नारा लगाते हैं उन्हें राहुल गांधी पार्टी से बर्खास्त कर देते हैं। बता दें कि राहुल गांधी रविवार को इलाहाबाद के दौरे पर थे जहां कांग्रेस पार्टी के इलाहाबाद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भगवान शिव का भक्त बताया था। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भगवान शिव की तस्वीर दी थी और उनके सामने हर-हर महादेव का नारा लगाया था।हाईकमान को यह बात नागवार गुजरी जिसके बाद कांग्रेस पार्टी इलाहाबाद इकाई के जिलाध्यक्ष अनिल दूबे ने 5 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया था।

You may have missed