September 8, 2024

भागलपुर में 3 दरिंदों ने मिलकर किया विवाहिता महिला से गैंगरेप, शौच के लिए घर से गई थी बाहर

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिलें में दुष्कर्म का मामला बढ़ता ही जा रहा है। बता दे की एक घटना का निदान होता नहीं है कि दूसरी लड़की दुष्कर्म का शिकार हो जाती है। वही हवस के दरिंदों की भेंट ताजा मामला मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया का है। बता दे की मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया की 30 वर्षीय विवाहिता महिला के साथ उसी गांव के रहने वाले 3 युवक ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है। एक युवक ने महिला के हाथ को पकड़ा दूसरे ने रुमाल से मुंह बंद किया और तीसरे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला चीखती चिल्लाती रही परंतु हवस के दरिंदों ने उस महिला की एक नहीं सुनी। बता दे की शिवनंदन यादव ने महिला के हाथ पकड़े दिलीप यादव ने महिला के मुंह पर रुमाल रखा और प्रकाश यादव के बेटे रोहित यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है की भदोरिया की रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता महिला रात के करीब 9:00 बजे रात्रि में अपने घर से खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी। तभी 3 बहसी दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया। वही इस घटना के बाद जब पीड़िता अपने भाइयों एवं पिता के साथ दिलीप यादव रोहित यादव और शिवनंदन यादव के घर बोलने गई तो उन लोगों ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट भी किया।

वही इस दुष्कर्म और मारपीट के मामले को लेकर पीड़िता मधुसुदनपुर थाना पहुंची लेकिन वहां से आश्वासन मिला कि महिला थाना जाकर अपनी फरियाद सुनाएं। उसी बात पर आज पीड़िता महिला थाना पहुंची और अपनी फरियाद का आवेदन दिया वहां से आश्वासन मिला जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी। बता दे कि 30 वर्षीय पीड़िता महिला की शादी हुए तकरीबन 7 वर्ष बीत चुकी हैं। पीड़िता महिला के शादी शाहकुंड में नीलेश यादव उर्फ नीलू से हुई है। पीड़िता के पति अभी किसी केस में वर्षों से जेल में बंद है जिस कारण पीड़िता अपने ससुराल में नहीं रहकर अपने मायके में ही रहती है। बता दें कि दिलीप यादव और शिवनंदन यादव अपने घर में अभी भी मौजूद हैं लेकिन प्रकाश यादव का पुत्र रोहित यादव फरार चल रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पीड़िता को इंसाफ मिलता है या फिर हवस के दरिंदे यूंही खुलेआम घूमते रहेंगे।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed