February 8, 2025

मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता सेनानी रामसंजीवन ठाकुर का निधन, इनके बारे में जानने के लिए पढ़ें खबर

मुजफ्फरपुर। 1942 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी रामसंजीवन ठाकुर का निधन हो गया। मुजफ्फरपुर के कालीबाड़ी रोड स्थित आवास पर रामसंजीवन ठाकुर ने अंतिम सांस ली।

98 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके अलावा वे कई सम्मान व पुरस्कार से सम्मानित हो चुके थे। वे लंबे समय तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। फिलहाल वे अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष थे।

आजादी की लड़ाई में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी ध्वजा प्रसाद साहू के साथ सक्रीय भूमिका निभाई थी। उनके पौत्र भाजयुमो के जिला मंत्री साकेत शुभम ने बताया कि करीब डेढ़ माह से उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। उनकी स्थिति जानने के लिए कालीबाड़ी रोड स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ लगी रही।

You may have missed