पटना के होटल में फंदे से लटका मिला युवक शव, 3 दिन पहले किया था चेकइन

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां स्टेशन के पास संचालित एक होटल के बंद कमरे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक ने 3 दिन पहले ही होटल में चेकइन किया था। जिसके बाद से वह बाहर नहीं निकला था। वही आज जब कमरे से आ रही बद्बू के बाद होटल के स्टाफ ने कमरा खोला तो उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। वही सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतक के पास मिले सामान से उसकी पहचान की है। वही मृतक का नाम वासुकीनाथ शर्मा बताया गया है। वह बरही, देवघर झारखंड का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि उसका शव जंक्शन के पास संचालित आदर्श होटल के कमरे से बरामद किया गया है। वही होटलकर्मियों की मानें तो बीते 10 दिसंबर को वह होटल में पहुंचा था। जिसके बाद से उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। आज कमरे से बद्बू आनी शुरू हो गयी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया। फिलहाल, पुलिस कमरे की तलाशी में जुट गई है।
