February 7, 2025

छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर प्रिया देवी का निधन, डेंगू के कारण पटना में हुई मौत

छपरा। छपरा नगर निगम की प्रथम मेयर प्रिया देवी का आज शुक्रवार को निधन हो गया। डेंगू से पीड़ित प्रिया देवी का पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मौत की ख़बर मिलते ही पूरे छपरा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शुक्रवार के दोपहर में उनका पार्थिव शरीर नगर निगम कार्यालय में अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां दो घंटे तक नगर निगम क्षेत्र सहित आसपास के लोग श्रद्धांजलि अर्पित किए। पूर्व मेयर प्रिया देवी विगत चार दिनों से पटना के निजी अस्पताल में इलाजरत थी। ड़ेंगू स्थिति गंभीर होने के बाद पिछले दो दिनों से वेंडिटेशन पर थी। शुक्रवार के सुबह चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अंतिम दर्शन के बाद शव का डोरीगंज घाट पर अंतिम संस्कार होगा। पूर्व मेयर प्रिया देवी 2017-20 छपरा नगर निगम बनने के बाद प्रथम मेयर चुनी गई थी। 2020 में अविश्वास प्रस्ताव लेकर पद से मुक्त कर दिया गया था। 2017- 22 कार्यकाल में छपरा नगर निगम के वार्ड 45 से वार्ड पार्षद भी नियुक्त हुई थी। 2022 में नगर निगम के चुनाव में मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थी। लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। नव नियुक्त मेयर राखी गुप्ता के पदमुक्त किये जाने के बाद एकबार फिर चुनावी सरगर्मी तेज हुई थी। जिसमें प्रिया देवी मजबूत दावेदार के रूप में अपना प्रस्तुति दी रही थी। लेकिन अचानक से मौत के बाद समर्थक और नगर निगम के क्षेत्रवासी स्तब्ध है। मृतका के पति समाजसेवी मंटू सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व अचानक से बुखार आया बुखार आने के बाद इलाज के लिए छपरा के एक स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। दो दिनों के इलाज में हालत और गंभीर हो गई। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया। जहाँ इलाज के क्रम में आज शुक्रवार को मौत हो गई। मौत का कारण चिकित्सकों ने ड़ेंगू से संक्रमण बताया है।

You may have missed