February 7, 2025

फतुहा प्रखंड के पूर्वी इलाका में बाढ़ का पानी जस का तस, बाढ़ के पानी में नहाने गया किशोर डूबा

फतुहा। जहां प्रखंड का पूर्वी इलाका में बाढ का पानी जस के तस बनी हुई है, वहीं प्रखंड के दक्षिणी पश्चिमी इलाके में उफनती पुनपुन ने तबाही मचानी शुरू कर दी। बीते शुक्रवार की पुनपुन नदी की उफनती जलस्तर ने रुकुनपुर गांव के साथ-साथ पंचायत के कई गांवों को अपने चपेट में लेकर जलमग्न कर दिया है। रुकुनपुर पंचायत के भगवानपुर देवरसौकी, दौलतपुर गांव के चारों तरफ पुनपुन नदी की पानी फैल गई है। जहां पानी फैलने से इस पंचायत के गावों का आपसी संपर्क बिल्कुल टूट चुका है, वहीं इस पंचायत के हजारों एकड़ में लगे धान की फसल डूबकर बर्बाद हो गया है। दूसरी तरफ मोमिदपुर पंचायत के गांव, गोरी पुंदाह पंचायत के गांव, मासाढी पंचायत के गांव व जैतिया पंचायत तथा मानसिंहपुर पंचायत के गांव आठवें दिन भी बाढ़ के पानी से घिरे पड़े हैं। अब तक इन जगहों पर सरकार के द्वारा कोई राहत शुरू नहीं किया गया है। अब लोग मायूस होकर प्रभावित गांव से पानी बाहर निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि दिनचर्या का कार्य शुरू किया जा सके।

बाढ़ के पानी में नहाने गया किशोर डूबा, मौत
फतुहा। शनिवार को सुपनचक गांव के पास फोरलेन किनारे आए बाढ़ के पानी में नहाने गया एक 16 वर्षीय किशोर गढ्ढे में पैर आ जाने से डूब गया। जानकारी होते ही आसपास के लोग उसे पानी भरे गढ्ढे से बाहर निकाला तथा सीएचसी लाए। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मृतक की पहचान खुसरुपुर के मियां टोली निवासी दीलिप राम के पुत्र धीरज कुमार के रुप मे हुई है।
बताया जाता है कि मृतक सुपनचक स्थित किसी ढाबे में काम करता था। शनिवार को वह नहाने के लिए फोरलेन किनारे बाढ़ के पानी में चला गया। वहीं पैर अचानक बने गढ्ढे में चले जाने से डुब गया। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

You may have missed