आरा में आपसी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/06/firing.jpg)
आरा । अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कुकुरहा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हुई। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)
आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग की गई। इस दौरान एक राहगीर को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके शरीर पर कई जगहों पर छर्रे के निशान हैं। फिलहाल घायल शख्स का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।