February 5, 2025

लखीसराय में आपसी विवाद में फायरिंग; गोली लगने से महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में अपराधियों ने दो महिलाओं को गोली मार दी है। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। मृत महिला की पहचान लालू यादव की पत्नी बसंती देवी (25) के रूप में हुई है। वहीं जख्मी की पहचान रामजी यादव की पत्नी लाछो देवी (70) के रूप में हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के धर्मरायचक मोहले की है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार, एसडीपो शिवम कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि 2022 से ही इलाके के अवध यादव और अशोक साव के बीच आपसी विवाद चला आ रहा है। कुछ लोग जमीन विवाद की बात करते हैं, लेकिन मवेशी को लेकर भी पहले भी विवाद हो चुका है। तीन दिन पहले एक नवजात बच्ची को भी सिर में गोली मारी गई थी। दूसरे दिन भी एक युवक के साथ मारपीट की गई थी। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि आज शनिवार की सुबह अशोक साव अपने भाइयों के साथ मिल कर अवध यादव के रिश्तेदार जीतो यादव के घर पहुंचा और फायरिंग की। दो महिलाओं को गोली मारी गई है, जिसमें एक की मौत हो गई, वहीं एक महिला जख़्मी है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुधवार को अशोक साव अवध यादव के घर हमला किया था। वो हथियार लेकर आया और घर के बाहर बैठी महिला पर फायर कर दी। इसी दौरान गोली मां को नहीं लग कर उसकी गोद में सो रही नवजात के सिर में लग गई। बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज हुआ था, बाद में पटना रेफर किया गया था। पुरानी अदावत को लेकर दोनों ही ओर से मामला भी दर्ज है।

You may have missed