बाढ़ : करंट लगने से किसान की मौत, जीवित करने के लिए घंटों चला अंधविश्वास का खेल

बाढ़। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना के बेलछी गांव में एक अधेड़ की करंट लगने से मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय राम(55) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इसके बाद जीवित करने के लिए टोना टोटका का सहारा ले रहे हैं।

बेलछी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव में अजय राम मंगलवार की सुबह अपने खेत में पटवन कर रहे थे कि इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वे बेसुध होकर गिर पड़े।

जब ग्रामीणों ने देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे और अजय राम को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद भी मृतक के परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे कि अजय राम अब जीवित नहीं हैं। परिजन अजय राम के शव को वापस अपने घर लाकर उन्हें जिंदा करने के लिए अंधविश्वास का सहारा लिया।

घंटों समय तक उन्हें जीवित करने के लिए झाड़-फूंक आदि का खेल चला लेकिन ओझा गुनी इसमें असफल रहे। वहीं जब स्थानीय पुलिस से मामले से संबंधित जानकारी ली तो पुलिस ने कहा कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं मिली है।

You may have missed