September 8, 2024

JDU के पोल खोल अभियान का तीसरा चरण 15 से, उमेश कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया नया टास्क

  • जदयू कार्यकर्ता घरों पर काला झंडा व काले कपड़े पहनकर भाजपा के खिलाफ करेंगे विरोध प्रकट : उमेश कुशवाहा
  • भाजपा के सभी जनविरोधी कुकृत्यों का पोल खोल करेगी जदयू : उमेश कुशवाहा

पटना। जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा है कि बिहार में जाति आधारित गणना रोकने की साजिश रचने व भाजपा के अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जदयू के राज्यव्यापी पोल खोल अभियान का तीसरा चरण कल यानी 15 से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगा। जिसमें पार्टी के कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारीगण अपने-अपने घरों पर काला झंडा लगाकर/काली पट्टी बांधकर व काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि पोल खोल अभियान के पहले चरण में 1 से 5 सितंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया था। वहीं दूसरे चरण में 7 से 12 सितंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया था। दोनों चरणों में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिस प्रकार पूर्व का दोनों कार्यक्रम सफल रहा है, हमें पूरा विश्वास है कि तीसरे और आखि़री चरण में भी प्रदेश की महान जनता कार्यक्रम को सफ़ल बनाएगी। कुशवाहा ने कहा कि जदयू के पोल खोल अभियान की सफलता से विरोधी खेमा बेचौन है। भाजपा को इस बात अंदाजा लग चुका है कि पोल खोल अभियान के माध्यम से उसके असली चेहरे को बेनकाब करने में जदयू सफल हो चुकी है। देशहित में भाजपा के षड्यंत्र को उजागर कर करना बेहद आवश्यक है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed