पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में जमुई-चकाई से कार्यकर्ताओं का विशाल हुजूम ने पटना के लिए कूच किया

जमुई। प्रदेश की राजधानी पटना में आयोजित जदयू की विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जदयू नेताओं कार्यकर्ताओं का आने का सिलसिला जारी है।प्रदेश के जमुई जिले से चकाई के पूर्व विधायक एवं जदयू नेता सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल हुजूम पटना के लिए प्रस्थान कर चुका है। बड़ी संख्या में बस तथा अन्य निजी वाहनों के काफिले के साथ लोग पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में कल पटना के गांधी मैदान में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।चकाई से निकले काफिला में शामिल लोगों ने बताया कि सुमित कुमार सिंह के आवाहन से बड़ी संख्या में जमुई के चारों विधानसभा क्षेत्र खासतौर पर चकाई विधानसभा से लगभग पच्चीस हजार की संख्या में लोग पटना के लिए कूच कर चुके हैं। इस संबंध में पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए वे हर प्रयास करने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि कल गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जमुई- चकाई की जनता के जबरदस्त भागीदारी रहेगी।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता देख रही है किस कदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास के पैमाने पर ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में जितना विकास का कार्य हुआ उतना आज तक कभी नहीं हुआ था।प्रदेश की आम अवाम भी है बात भलीभांति समझती है।जमुई जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र से जदयू नेता सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता अभी चकाई और सोनो प्रखंड से प्रस्थान किये।सबों का उत्साह और उमंग देखते बन रहा था।
