September 8, 2024

पूर्णिया में भाई बना भाई का दुश्मन : भूमि विवाद में बड़े भाई की ली जान, बचाने गए 3 अन्य घायल

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिलें में युवक ने 5 साल पुराने जमीनी विवाद को लेकर भाई की हत्या कर दी। वही यह पूरा मामला जिले के नगर प्रखंड के नगर ओपी थानाक्षेत्र के उफरैल गांव का है। वही इस हमले में मृतक के परिवार के 3 अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जीएमसीच पूर्णिया में चल रहा है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुट गई है। मृतक की पहचान नगर ओपी थानाक्षेत्र के उफरैल गांव निवासी 60 वर्षीय मो. हकीम के रूप में हुई है। वहीं इस हिंसक हमले में मृतक के अलावा 3 अन्य लोग घायल हैं। घायलों में मृतक की पत्नी बीबी खातून, बेटी दुखनी खातून और बेटा मो. जब्बार शामिल हैं। वही इस घटना के संबंध में मृतक के बेटे मो. इबरार ने बताया कि 5 सालों से चाचा मो. धन्ना से उनका विवाद चल रहा था। आज जब वे खेत पर गए उनके पिता मृतक मो. हकीम और उनके भाई मो. धन्ना के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ।

वही इसी में उनके सगे भाई मो. धन्ना ने धारदार हथियार से उनके पिता के सर पर ताबड़तोड़ कई घातक हमले कर दिए। घर में मौजूद लोग जब उन्हें बचाने मो. धन्ना से भिड़े। तो घर के बाकी सदस्यों पर भी मो. धन्ना ने जानलेवा हमला कर दिया। वही इस हमले में उनके पिता मो. इबरार ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। तो वहीं मृतक के परिवार के 3 अन्य सदस्य बुरी तरह घायल हैं। जिनका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है। फिलहाल इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने मो. धन्ना और उसके बेटे मो. जहांगीर के खिलाफ पुलिस कंप्लेन की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम में जुट गई है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed