February 8, 2025

ECR के धनबाद मंडल ने किया कीर्तिमान स्थापित, माल लदान के क्षेत्र में प्रथम स्थान किया हासिल

coal

हाजीपुर। कोरोना जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय रेल में एक बार पुन: प्रथम स्थान हासिल किया गया है। धनबाद मंडल ने यह उपलब्धि वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम 02 माह अर्थात् अप्रैल एवं मई, 2021 में की गई माल ढुलाई से प्राप्त की है।
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने धनबाद मंडल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय रेल में प्रथम स्थान हासिल करने पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। महाप्रबंधक ने कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था को और गति प्रदान करने में सहायक होगा।
अप्रैल एवं मई, 2021 में धनबाद मंडल द्वारा भारतीय रेल के सभी मंडलों की अपेक्षा सर्वाधिक माल लदान करते हुए कुल 26.69 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई। यह लदान पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के प्रथम 2 माह (अप्रैल एवं मई, 2020) में की गई माल ढुलाई से 66.46 प्रतिशत अधिक है। माल ढुलाई के साथ-साथ इससे प्राप्त होने वाली आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष (वर्ष 2021-22) के प्रथम 2 माह में माल ढुलाई से 3491 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। यह आय पिछले वित्त वर्ष (वर्ष 2020-21) की समान अवधि में प्राप्त आय की तुलना में लगभग 120 प्रतिशत अधिक है।

You may have missed