February 4, 2025

 धनबाद के निगम पार्षद की बेटी की पटना में हत्या,पति के अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा महंगा,पति गिरफ्तार

पटना।पति के अवैध संबंध का विरोध करना धनबाद कि भाजपा नेत्री की पुत्री को भारी पड़ गया।पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।घटना पटना जिले के मोकामा इलाका की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की सुभद्रा कुमारी की शादी मोर पश्चिमी निवासी अरविंद पासवान से हुई थी। सुरेश पासवान की बेटी सुभद्रा की शादी 2014 में हुई थी।सुभद्रा और अरविंद पासवान को एक बेटी भी थी।सुभद्रा के पति का नाजायज संबंध एक दूसरी महिला से था। इस बात को लेकर सुभद्रा और अरविंद पासवान के बीच तकरार होते रहती थी।पति पत्नी के बीच तकरार से भड़के पति अरविंद पासवान ने अंततः उसकी हत्या कर दी ।घटना को लेकर मोकामा थाना में मामला दर्ज किया गया है।पति अरविंद पासवान के अलावा माला देवी सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। परिजनों का आरोप है कि अरविंद पासवान के गलत संबंध माला देवी नाम की महिला से हैं।भाई भूपेंद्र के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका सुभद्रा पासवान की मां सावित्री पासवान धनबाद नगर निगम के वार्ड नौ की पार्षद है। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की नेता भी है।झारखंड के धनबाद की स्थानीय राजनीति में मृतका के परिवार का अच्छा रसूख है।भाजपा नेत्री सावित्री पासवान ने कहा कि लगातार कई महीनों से प्रताड़ित किया जाता था और अंततः हत्या कर दी गई।

You may have missed