September 8, 2024

पूंजीपतियों को समर्पित है मोदी सरकार, देश के अन्नदाताओं का भला नहीं चाहती भाजपा : उमेश कुशवाहा

  • मोदी सरकार ने खोखले वादें कर देश के किसानों को छला : उमेश कुशवाहा

पटना। आज जदयू के किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की ओर से मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में किसान सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इसमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता हेमराज राम, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, पूर्व मंत्री विजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, पूर्व विधायक रजिया खातून, पूर्व विधायक शिवजी राय, पूर्व विधानपार्षद सतीश कुमार, पूर्व विधायक मीणा द्विवेदी, मंजू देवी, दिनेश प्रसाद, भूषण पटेल, रतन पटेल, बृजेश कुशवाहा, बबन व राज किशोर ठाकुर ने किया। वही इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार देश के किसानों का भला नहीं चाहती है। एक तरफ जहां हमारे अन्नदाता छोटे ऋण के दबाव में आए दिन आत्महत्या करने पर मजबूर हैं, वहीं मोदी सरकार एक झटके में पूंजीपतियों के लाखों करोड़ों रुपए के ऋण को माफ कर देती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की कमाई दुगनी करने के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र की सत्ता में आए थे। उनके शासनकाल का लगभग 10 वर्ष पूरे होने को है लेकिन अभी तक किसानों की आय दुगनी नहीं हुई वरन् किसान विरोधी नीतियां लागू कर उन्हें हर तरीके से प्रताड़ित किया गया।

पेट्रोल और डीजल की दामों में वृद्धि होने से सबसे अधिक तकलीफ देश के अन्नदाताओं को हुई है। कुशवाह ने कहा कि बिहार के 76 फीसदी जनता किसानी पर अश्रित हैं। उन्होंने आगे कहा कि कृषि के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। जिसकी प्रसंशा आज पूरे देश में हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में बिहार ने 5 बार भारत सरकार द्वारा का कृषि कर्मण पुरस्कार हासिल किया है। आज राज्य के सभी 38 जिलों में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य जैविक मिशन का गठन किया गया है और डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा आधार से प्रमाणित किसानों के पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बिहार सरकार की पिछले 18 वर्षों की इन उपलब्धियों पर हमें केवल गर्व ही नहीं करना है, बल्कि कृषि के क्षेत्र में शुरू की गई तमाम योजनाओं का लाभ भी नीचे तक पहुँचाना है। हमें अपने नेता के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलते हुए 2024 में पूरी ताकत के साथ जुटना है ताकि केन्द्र की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को हम उखाड़ फेंकें और हमारे नेता ने जिस तरह बिहार का कायाकल्प किया, वैसे ही आने वाले समय में पूरे देश का कायाकल्प हो।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed