अरुणाचल प्रदेश में बिहारी मजदूरों की मौत पर, पीड़ित परिवारों को 2 लाख की मुआवजा : CM नीतीश कुमार
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरूणाचल प्रदेश के करदाबी के पालन में सोने के दौरान चट्टान गिरने से बिहार के रहनेवाले तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को काफी दु:खद बताया है। CM ने इस घटना में मृत मजदूरों के परिवारों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। CM ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रूपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने बिहार के रहनेवाले इस दुर्घटना में घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है। वही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।