February 6, 2025

सीवान में युवक का पेड़ से लटकी मिली लाश : लड़के का प्राइवेट पार्ट काटकर फंदे से लटकाया, मां बोली- भूमि विवाद में पड़ोसियों ने की हत्या

सीवान। बिहार के सिवान जिलें में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे फंदे से लटका दिया गया है। वही यह पूरा मामला एमएच नगर थाना क्षेत्र के बालम भिंडा की है। वही मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के टीला गांव निवासी तेगा यादव के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार यादव के रूप में हुई है। वही मृतक की मां ने पड़ोसियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एमएच नगर हसनपुरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही इस दर्दनाक घटना के संबंध में मृतक के पिता तेगा यादव का कहना है कि मेरा बेटा पंकज सोमवार शाम से लापता था। काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब घर के मोबाइल पर कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई कि आपके लड़के का शव गुलर के पेड़ पर लटक रहा है। वही इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिवार के सभी लोग भागते हुए वहां पहुंचे तो देखा कि पंकज का शव पेड़ से लटक रहा है। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी थाने की पुलिस को दी। मृतक की मां जोनिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
भूमि विवाद में पड़ोसियों ने की हत्या
वही मृतक की मां जोनिया देवी ने अपने ही पड़ोसियों पर बेटे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वही उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके परिवार के साथ पड़ोसियों का विवाद चलता रहा रहा है। उन्हीं लोगों के द्वारा उसे कल शाम को किडनैप कर लिया गया था। फिर हत्या करने के बाद आज पेड़ से लटका दिया गया। वही इस घटना के बाद इलाके में अफवाह है कि वह गांव की ही किसी लड़की से प्रेम करता था। कल शाम को वह उससे मिलने गया था। इसी दौरान लड़की के परिवारवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर उसका गुप्तांग काटकर पेड़ से लटका दिया। वही इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि युवक का गुप्तांग काटने के बाद फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के द्वारा पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed