February 5, 2025

दानापुर में कब्रिस्तान से युवक का शव बरामद : शारीर पर मिले चाकू के निशान, हत्या का कारण पता करने में जुटी पुलिस

पटना। बड़ी खबर दानापुर से आ रही है जहां, सगुना मैनपुरा काली मंदिर स्थित कब्रिस्तान में एक युवक का शव बरामद किया गया है। वही शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही देखते ही देखते लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। हालंकि, स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है की शुभम का पूरा परिवार मैनपुरा में किराए के मकान में रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक के शरीर में कई जगहों पर चाकू के निशान हैं। मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा दीपावली व छठ पर हरियाणा से आया था। दो दिन पहले संजू, बबन नामक युवक धमकी दे रहा था। इसकी जानकारी मैने अपने वार्ड पार्षद को भी दी थी। कल रात में संजू, बबन, अखिलेश व कमलेश ने मेरे बेटे को बुलाया। देर रात तक जब शुभम नहीं लौटा, तो अखिलेश को मैने कॉल की तो उसने बताया कि 3 लोग कब्रिस्तान में शराब पी रहे हैं। हम उनसभी को छोड़कर घर चले आए। कल से ही मेरा बेटा गायब था। आज सूचना मिला कि मेरे बेटे का शव कब्रिस्तान में पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर चाकू के कई निशान हैं। उन्हीं लोगों ने मेरे पुत्र की हत्या कर दी। बता दे की एक साल पहले शुभम ने प्रेम विवाह किया था। उसकी एक बेटी भी है। वही इस घटना के संबंध में दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने बताया की करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली की मैनपुरा काली मंदिर स्थित कब्रिस्तान में शव मिला है। शव को पहचान मैनपुरा के रहने वाले शुभम पाठक उर्फ मांझल के रूप में हुआ है। वही इस मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच जांच में जुट गई है। शव के शरीर पर कई जगह कट के निशान हैं। वही हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। जिसके साथ मृतक अंतिम बार देखा गया है उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। अभी के जांच में पता चला हैं कि शराब पीने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है।

You may have missed