September 8, 2024

कर्नाटक हादसे में मारे गए मजदूरों शव पटना पहुंचा; मंत्री सुरेंद्र राम ने दी श्रद्धांजलि, विभाग से गांव भेजा जाएगा

पटना। कर्नाटक के विजयपुर में बिहार के 7 मजदूर हादसे का शिकार हो गए थे। इन मजदूरों के शवों को आज पटना लाया गया। श्रमिक मजदूर एक निजी फैक्ट्री में काम कर रहे थे तभी मक्का के ढेर गिरने से इन मजदूर की जान चली गई। जिसमें पांच मजदूर का शव पटना एयरपोर्ट पर लाया गया है। बाकी दो मजदूरों को 2 बजे की फ्लाइट से ले आया जाएगा। पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रम संसाधन विभाग की तरफ से सभी मजदूरों को उनके गांव भेज रहा है। साथ ही बिहार सरकार द्वारा तय मुआवजा भी उनके परिजनों को दिया जा रहा है। श्रम संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र राम ने बताया कि बिहार सरकार ने मुआवजा की राशि का प्रावधान किया है। इसमें बिहार सरकार दो लाख, कर्नाटक सरकार दो लाख और जिस फैक्ट्री में घटना घटी है। उस फैक्ट्री की तरफ से पांच लाख रुपया मजदूरों के परिजनों को दिया जा रहा है। इसके साथी ही श्रम संसाधन विभाग सभी मजदूरों को उनके गांव तक अपने खर्चे पर भेज रही है। संबंधित जिलों से अधिकारी यहां आ गए है। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों को उनके जिलों में फिर उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। 2 बजे के फ्लाइट से उनके परिजन आएंगे तो बॉडी को रिसीव करके ले जाएंगे। कर्नाटक के विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में सोमवार की शाम विशाल मशीन (चिमनी) क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण 100 टन मक्का का ढेर वहां काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा। इस ढेर में दबने से बेगूसराय के तीन समेत बिहार के सात मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मजदूर समेत चार लोग घायल हो गए। मजदूरों के शव विमान से बुधवार सुबह पटना लाए जाएंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर्नाटक में हादसे का शिकार बिहार के सात मजदूरों को लेकर काफी दुखी हैं। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है। साथ ही मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का आग्रह भी किया है। सीएम ने विभाग को तत्काल आदेश दिया कि मजदूरों के परिजनों को दो-दो लाख अनुग्रह अनुदान की राशि तुरंत उनके परिजनों को दिया जाए।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed