दानापुर में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन मजदूर को कुचला, मौके पर गई जान
पटना। राजधानी पटना में सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रही है। सड़क दुर्घटना में आए दिन बच्चे-बुढ़ें अपनी जान गवा देते है। वही इस कड़ी में यह ताजा मामला दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर पानी टंकी के पास की है। जहां अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंद दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दाउदपुर बिंद टोली निवासी राम शरण महतो के पुत्र मुन्ना महतो अपने घर से नाव पर जाने के लिए निकला था। वह दानापुर मनेर मुख्य मार्ग से पैदल जा रहा था। दाउदपुर पानी टंकी के समीप पहुंचा था। तभी अज्ञात वाहन ने मुन्ना को कुचलकर भाग गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वही पूर्व पार्षद सुरेन्द्र चौरसिया ने बताया कि मुन्ना नाव पर मजदूरी करने का काम करता था। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर मौत की खबर मिलते ही परिजन रोते चिल्लाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वही इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन से कुचलकर मुन्ना महतो की मौत हो गई।