September 8, 2024

बिहार में अपराधियों का साम्राज्य, तेजस्वी कह रहे मंगलराज : प्रभाकर

  • जिसे शिक्षा से मतलब नहीं रहा वो क्या समझेगा ‘जंगल राज’ और ‘मंगल राज’ में अंतर : प्रभाकर

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सही और ग़लत का भी ज्ञान नहीं है। जहां ‘अपराधियों का साम्राज्य’ है, वहां मंगलराज बता रहे हैं। असल में 9वीं पास व्यक्ति ‘जंगलराज’ और ‘मंगलराज’ में फर्क कैसे समझ सकता है। मिश्र ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल आसमान पर है। हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रहीं हैं। तेजस्वी यादव को यह सब दिखाई नहीं दे रहा और कह रहे हैं कि बिहार में मंगलराज है। मिश्र ने आगे कहा कि हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से बिहार के लोग त्रस्त हैं। उन्होंने आगे कहा की 9 अगस्त 2022 को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी, तब से बिहार में अपराधियों का नंगा नाच हो रहा है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में अपराध की 4848 से अधिक घटनाएं हुईं। इनमें से 2070 हत्याएं, 345 दुष्कर्म, 144 अपहरण तथा 700 हत्या के प्रयास के मामले हैं। ये आंकड़े अगस्त के हैं। पिछले 3 महीनों में इन आंकड़ों में काफी वृद्धि हुई है। मिश्र ने आगे कहा कि बिहार में कानून व पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। अपराधियों का तांडव जारी है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed