आपसी विवाद में महिला ने देवर को दांत काट किया लहुलुहान, पटना रेफर
फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की रात्रि जानकी टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला ने अपने देवर के शरीर के कई अंगों पर दांत काटकर लहुलुहान कर दिया। इसके बाद महिला ने उसके निजी अंग में भी दांत काटकर युवक को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। मौके पर घायल अवस्था में अमरजीत कुमार किसी तरह थाने में पहुंचकर अपनी भाभी को नामजद बनाते प्राथमिकी दर्ज करायी। इस दौरान पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जख्म गंभीर रहने के कारण उसे पटना के लिये रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार की बीती रात्रि घायल युवक को अपनी भौजाई से किसी बात को लेकर तीखी बहस हुयी। इसी बहस के दौरान महिला ने उसे दांत काटकर जख्मी कर दिया। इस बाबत पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट चुकी है।