February 5, 2025

लौह पुरुष सरदार पटेल की विचारधारा से विपरीत बहती है भाजपा : उमेश कुशवाहा

  • नीतीश कुमार ने सरदार पटेल के आदर्शों को सच्चे मायनों में आत्मसात किया : उमेश कुशवाहा

पटना। बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल के प्रति भाजपा का प्रेम दिखावटी है। केवल राजनीतिक लाभ की मंशा से भाजपा सरदार पटेल की अनुयायी होने का स्वांग रचती है। उनके आदर्शों और विचारों से इनलोगों का कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता व अखंडता को कायम रखने के लिए अपना सर्वस्व जीवन कुर्बान कर दिया था लेकिन भाजपा आज अपने विभाजनकारी नीतियों के तहत राष्ट्र की एकता और अखंडता को तार-तार कर रही है। उन्होंने ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ सत्ता के लिए भाजपा जाति और धर्म के नाम पर समाज को विभाजित कर सरदार पटेल के सपनों के भारत को खंडित करने पर आमादा है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा का राजनीतिक चरित्र सरदार पटेल की विचारधारा से बिल्कुल विपरीत है। भाजपा बांटो और राज करो की नीति पर चलती है, वहीं सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उन्होंने 565 रियासतों का एकीकरण रास्ट्र को एकता की सूत्र में पिरोया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा जिस RSS की विचारधारा से प्रेरित होकर देश में नफरत की आग फैला रही है, उस RSS को सरदार पटेल ने वर्ष 1948 में प्रतिबंधित करने का काम किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि RSS की गतिविधियां सरकार व राज्य के लिए गंभीर खतरा है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार पटेल के नाम पर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कभी भी सफल नहीं होगा क्योंकि देश की जनता सच्चाई को भलीभांति जानती और समझती है।

You may have missed