February 23, 2025

बिहारियों का अपमान करना बंद करे कांग्रेस : तारकिशोर

file photo

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने तेलंगाना के कांग्रेसी नेता द्वारा बिहार के लोगों और अधिकारियों के प्रति दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता कि कांग्रेस को बिहारियों से क्या दिक्कत है? कभी पंजाब में, कभी तेलंगाना में कांग्रेस के नेता बिहार के लोगों को अपमानित कर रहे हैं।
उन्होंने बयान की तीखी भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता बिहारियों का अपमान करना बंद करें। बिहार के लोग इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अपनी प्रतिभा के बल पर देश के विभिन्न हिस्सों में शीर्ष पदों पर अपना समर्पित योगदान दे रहे हैं। बिहार के मेहनतकश लोगों ने देश और विदेश में अपनी श्रमशीलता और मेधा के बल पर परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि भारत देश सबका है और सब के प्रयास से ही भारत सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने तेलंगाना के कांग्रेसी नेता के बयान की तीखी निंदा करते हुए कहा कि संकीर्ण मानसिकता के लोग क्षेत्रवाद के नाम पर अपने स्वार्थ की रोटी सेंकना चाहते हैं, जिसे बिहार के लोग बखूबी समझते हैं।

You may have missed