कांग्रेस के जन वेदना मार्च पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज-आंसू गैस,मोर्चा लिए रहे कांग्रेसी,पुलिस चलाती रही लाठियां

पटना। कांग्रेस द्वारा आयोजित जन वेदना मार्च मैं शामिल कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज आंसू गैस चलने की खबरें आ रही हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सदाकत आश्रम से निकले इस मार्च के हड़ताली मोड़ पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा रोके जाने पर हंगामा शुरू हो गया।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।इतना ही नहीं मार्च को तितर-बितर करने के उद्देश्य से आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।कांग्रेस ने इसे सरकार की तानाशाही तथा लोकतंत्र पर हमला बताया।सूचना के अनुसार जुलुस के हड़ताली मोड़ पर पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच झड़प हुई।जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। हालांकि कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। मौके पर अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि पुलिस के जवान हालात को काबू करने में जुटे हुए हैं।सनद रहे की पुलिस ने हड़ताली मोड़ पर वज्र वाहन और वाटर कैनन लगाया था।शक्ति सिंह गोहिल सहित कांग्रेस के तमाम नेता जैसे ही हड़ताली मोड़ से आगे बढ़ने की कोशिश की उन पर पानी की बौछार शुरू की गई।इस दौरान आंसू गैस के चार गोले भी छोड़े गए।वाटर कैनन के बावजूद भी कांग्रेस के नेता मोर्चा संभाले रहे।

इसके पूर्व देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई मनदीप बेरोजगारी भ्रष्टाचार किसानों की समस्या को लेकर केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार के नीतीश सरकार के खिलाफ बिहार प्रदेश कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर आर्य जन वेदना मार्च निकाला।बड़ी संख्या में लोगों के हुजूम के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल,प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राजेश मिश्रा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायकों तथा पूर्व विधायकों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे हुए थे।