बांका में ऑनलाइन गेम के चक्कर में युवक ने की आत्महत्या, कर्ज से परेशान होकर उठाया कदम

बांका। बिहार के बांका जिले में मंगलवार देर रात को ऑनलाइन गेम की लत ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि युवक गेम खेलते-खेलते कर्ज के बोझ तले दब गया था। आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज से परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। परिजनों के मुताबिक, वह लगातार ऑनलाइन गेमिंग में पैसे लगाता था, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ती गई। कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ने से वह मानसिक तनाव में आ गया था। यह घटना ऑनलाइन गेमिंग की लत से होने वाले खतरों को उजागर करती है और इसे लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देती है। घटना शहर के विजयनगर मुहल्ले की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान बांका शहर के विजयनगर मुहल्ले निवासी सुशांत के रूप में हुई। बताया जाता है कि उसपर कर्ज का दबाव इतना बढ़ गया था कि उसने मंगलवार देर रात को अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। बांका के टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मौके से एक नोट मिला है, जिमें ऑनलाइन गेम और कर्ज का जिक्र किया है। आत्महत्या से पहले लिखे पत्र के मुताबिक सुशांत पहले दूसरे राज्य में रहता था। 2021 में लॉकडाउन के दौरान बिहार के बांका आया था। एक दुकानदार के जरिए उसे ड्रीम 11 और कैसीनो की लत लग गई। गेम खेलने के दौरान उसकी आईडी से लगातार नुकसान हो रहा था। कभी-कभी जीतता भी था, लेकिन नुकसान की रकम बढ़ती चली गई। पुलिस के अनुसार अब वह रकम दो करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। उसने लिखा कि पहले दिवाकर यादव से ढाई लाख रुपये कर्ज लिए फिर उसी से 50 हजार रुपये लिए। सुशांत ने खुद को इसके लिए दोषी मानते परिवार के लोगों से माफी मांगी है। बताया जाता है कि सुशांत विजयनगर चौक पर ईंट का कारोबार करता था। उसके पिता श्रवण साह की शिवाजी चौक पर किराना दुकान है। उन्होंने बताया कि कर्ज देने वाले लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। इसी तनाव में आकर सुशांत ने खुदकुशी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची परिजन के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल से एक पत्र भी मिला है जिसे आत्महत्या से पहले लिखा गया है। इसमें ऑनलाइन गेमिंग के कारण कर्ज होने से तनाव में था। इसी कारण आत्महत्या कर ली है। घटना की छानबीन की जा रही है।

You may have missed