CM नीतीश का जनता दरबार हुआ शुरू, लोगों की परेशानी सुन रहे है मुख्यमंत्री
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/10/03-2.jpg)
राजधानी, पटना। राजधानी पटना में आज एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता के दरबार का कार्यक्रम शुरू हो गया है। बता दें कि इस समय जनता दरबार का कार्यक्रम जारी है और सुबह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की परेशानियों को सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आज नीतीश कुमार शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आईटी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग, श्रम संसाधन विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों की शिकायत सुन रहे हैं।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)
बता दे की पटना में जनता दरबार में आने के लिए आवेदक को पहले से ही आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता हैं। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन के बाद समय मिलने पर ही जनता दरबार में आना होता हैं। सीएम नीतीश आज सुबह 10 बजे से लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं और यह कार्यक्रम अगले चार से पांच घंटे तक चलेगा।