लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस गए CM,विजय सिन्हा ने कहा- भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए राजद के साथ गए नीतीश
पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार आगामी 5 जनवरी से यात्रा पर निकलने वाले है। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री के इस यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा की नीतीश कुमार हमेशा पिकनिक मनाने के लिए यात्रा पर निकलते हैं। वही उन्होंने कहा की यदि उनके अंदर सही में ताकत और हिम्मत हैं तो राज्य के अंदर शराब पीड़ित परिवार, अपराध से पीड़ित परिवार के लोगो से जाकर मुलाक़ात करें। नीतीश कुमार हमेशा अपने फ़ायदे को लेकर यात्रा करते है।
CM भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए RJD के साथ गए हैं : विजय कुमार सिन्हा
वही उन्होंने कहा की IRCTC घोटाले में सीबीआई ने लालू यादव के एक केस को एक बार फिर खोला है। वही इस मामले में CM नीतीश ने कहा है कि आगे-आगे देखिए ये लोग क्या-क्या करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम साथ आ गए हैं, इसलिए ये सब किया जा रहा है। वही इसका जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा की मुख्यमंत्री अपना दर्द बता रहे हैं एक साथ आने से ऐसा हो रहा है। तो उन्हें एक साथ होने के लिए कहा किसने था। CM भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए RJD के साथ गए हैं। ये साथ एक मंच पर इसलिए घबराहट में जुटे, क्यूंकि PM ने कहा था कि अब देश में भ्रष्टाचारी की दाल नहीं गलने वाली है। इसको लगा कि हम भी तो कुछ गलत किए ही है इसलिए वो उस तरफ चले गए। वही आगे कहा की नीतीश कुमार अपनी सता किसी और को देने के लिए बिहार के गरीब लोगों की राशि से 350 करोड़ में हेलीकाप्टर और विमान ख़रीदने वाले है। दरअसल नीतीश कुमार RJD सुप्रीमों लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस गए हैं। इसलिए वो इस तरह का काम कर रहे हैं। लालू परिवार के दबाव के आगे नीतीश का झुकना मजबूरी हो गया है। एसे में CM नीतीश अपने भतीजे और लालू के युवराज को सत्ता देने के लिए यह तेयारी कर रहे हैं। अब बिहार कि जनता इनके इस पुरे कारनामे को समझ रही है। जल्द ही इनके इस कारनामें का अंजाम मिलने वाला है।