September 21, 2024

पृथ्वी दिवस पर CM नीतीश ने किया वृक्षारोपण, बोले- बिहार में अब तक 3.15 करोड़ पौधे लगे, वृक्षारोपण को लेकर किसानों को करें प्रेरित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लोगों की फरियाद सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ने कहा कि 9 अगस्त को बिहार में पृथ्वी दिवस के रुप में मनाया जाता है। वर्ष 2011 से बिहार में पृथ्वी दिवस मनाने की शुरूआत की गई थी और इसके तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराना शुरू किया। उन्होंने कहा कि 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने का फैसला किया। इसके अंतर्गत बिहार का हरित आवरण कम से कम 17 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले वर्ष 2 करोड़ 51 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन लक्ष्य से अधिक करीब 3 करोड़ 95 लाख वृक्षारोपण कराया गया। इस वर्ष 5 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक 3 करोड़ 15 लाख पौधे लगाये जा चुके हैं।
सीएम नीतीश ने कहा कि आज पृथ्वी दिवस के दिन भी हमलोगों ने वृक्षारोपण किया है। जून से वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की जाती है। उन्होंने कहा कि हमलोगों का प्रयास है कि बिहार के हरित आवरण को कम से कम 17 प्रतिशत तक जरुर पहुंचा दें और इससे और अधिक लेकर जायें। बिहार का क्षेत्रफल सीमित है लेकिन आबादी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर किसानों को भी वृक्षारोपण को लेकर प्रेरित कर रहे हैं। सड़कों के किनारे भी वृक्षारोपण कराया जा रहा है। अब कहीं जाने पर पहले की तुलना में ज्यादा वृक्ष दिखाई देते हैं। वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त कर लेने के बाद पर्यावरण का संतुलन होगा। इसके साथ ही जल के संरक्षण को लेकर भी काम चल रहा है। जल और हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है। डेढ़ साल से जारी कोरोना के दौर के बावजूद काफी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य चलाया जा रहा है। जल-जीवन- हरियाली को लेकर भी बाकी काम निरंतर चलाया जा रहा है।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed