बिहार विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत, मानसून सत्र शुरू होने पर दी बधाई
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/07/cm-nitish-1-1024x559.jpg)
पटना । बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन पहुंचे। विधानसभा में सत्तापक्ष के नेताओं व कई मंत्रियों ने उनको बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)
उन्होंने मानसून सत्र शुरू होने पर स्पीकर को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ से बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष और महेश्वर हजारी भी मौजूद थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की और अवधेश नारायण सिंह को उन्होंने मानसून सत्र शुरू होने पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने बातचीत भी की।