February 8, 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए बस हादसे पर जताया दुख, की ये घोषणा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त जताया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत 18 लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

अभी तक इस हादसे बिहार के 12 लोगों की मौत व 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की की है।

उन्होंने कहा है कि इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं बिहार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय किया जा रहा है।

घटनास्थल पर बिहार सरकार के अधिकारी भी भेजे जा रहे है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

You may have missed