क्रिसमस के त्यौहार के लिए सजे पटना के बाजार, सांता क्लॉज़ ड्रेस, लाइट और क्रिसमस ट्री की हो रही जमकर खरीदारी
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2022/12/14.jpeg)
पटना। दुनिया भर में क्रिसमस की धूम मची हुई है। हर जगह तैयारियां जोरो पर है। ऐसे में क्रिसमस को लेकर लोगों में सांता क्लॉज का भी क्रेज खूब देखने को मिलता है। लोग अपने घरों को जगमगाती लाइट और क्रिसमस ट्री से सजाने के लिए मार्केट में इसकी खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में राजधानी पटना के मार्केट भी पूरी तरह से सज चुके हैं। क्रिसमस को लेकर राजधानी पटना के लोगो में भी खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। बोरिंग रोड चौराहा पर क्रिसमस का बाजार सजा हुआ है। बाजार में लड़कियों और बच्चों की भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं अपने छोटे–छोटे बच्चों के लिए संता क्लॉज की ड्रेस खरीद रहीं हैं। बच्चों को भी संता के ड्रेस और दाढ़ी बहुत पसंद आ रहे हैं। वही खरीदारी कर रही महिलाओं और बच्चों में इस बार के क्रिसमस के लिए उनके मन में उत्साह दिख रहा है। क्रिसमस की खरीदारी कर रही एक महिला ने बताया कि उनके बच्चों में काफी उत्साह है। क्रिसमस के दिन वो अपने बच्चों को संता क्लॉज के गेटअप में तैयार करने के लिए खरीदारी कर रही हैं।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)