February 7, 2025

PATNA : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी उत्सव

पटना। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुक्रवार को पटना स्थित अपने आवास पर धूमधाम से गणेश पूजन किया। पूजन के दौरान उन्होंने विघ्नहर्ता गणेश भगवान से समस्त बिहारवासियों के मंगल की कामना की।


ज्ञातव्य है कि श्री चौबे के यहां विगत 3 वर्षों से प्रतिवर्ष गणेश उत्सव पूजन का आयोजन होते रहा है। श्री चौबे सपरिवार सुबह से ही विधिवत गणपति का पूजन किया। पूजन के उपरांत आरती और प्रसाद ग्रहण हेतु समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। श्री चौबे के साथ गणपति पूजन में उनकी अर्धांगिनी नीता चौबे, बड़े पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे, पुत्रवधू, पौत्र, पौत्री सहित अनेक संबंधियों, पड़ोसियों, मित्रों सहित समाज के अन्य वर्गों के लोगों ने भी भाग लिया।
पूजा के उपरांत श्री चौबे ने कहा कि गणपति के पूजन और आराधना के दौरान मैंने समस्त बिहारवासियों के मंगल की कामना किया। समस्त लोगों को स्वास्थ, आरोग्य, समृद्धि प्राप्त हो और उनका सर्वांगीण विकास हो। बिहार का विकास हो, जिसमें सभी का योगदान और सभी की भागीदारी हो, कि प्रार्थना मंैने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से किया।

You may have missed