रामविलास पासवान की पार्टी को खत्म करने वाले लोगों का हनुमान बनकर घूम रहे चिराग पासवान : मुकेश सहनी

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। सियासी बयानबाजी तल्ख होते जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने चिराग पासवान पर गुरुवार को तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि चिराग सोना का चम्मच लेगकर पैदा हुए हैं। मुंबई गए थे हीरो बनने के लिए फ्लॉप हो गए। खाली अपने आप को हनुमान कहते हैं और शेर का बच्चा कहते हैं। हम उनको शेर का बच्चा नहीं मानते हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान की मैं इज्जत करता हूं। आज भी हमारे ऑफिस में उनकी तस्वीर आपको मिलेगी। आज भी उनका पार्लियामेंट में दिया भाषण सुनते हैं तो सीना चौड़ा हो जाता है कि कोई शेर का बच्चा पार्लियामेंट किस तरह से बोल रहा है। उन्होंने चिराग पर कहा कि वो शेर का बच्चा बोलकर खाली घूमते हैं। आप पिता के रास्ते पर चलिए आपके पिता और पार्टी को खत्म करने वाला, कुर्सी से हटाने वाले के पीछे-पीछे आप घूम रहे हैं। अपने आप को हनुमान बता रहे हैं। शेर का बच्चा रामविलास पासवान थे। अगर शेर का बच्चा आपको बनना है तो स्वर्गीय रामविलास पासवान के रास्ते पर चलिए जैसे आज हम लोग चल रहे हैं दलितों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि 2020 में हमने 11 सीट पर चुनाव लड़ा, जिसमें चार निषाद को टिकट दिया। चारों लोग चुनाव हार गए क्योंकि उनके पास संसाधन नहीं होता है। इस बार भी अंतिम समय में तीन सीट मिला। अंतिम समय में ही हम इंडिया गठबंधन में आए। तीन में एक सुरक्षित है और दो ऐसा है कि वहां हम लोग को जीतने के लिए लड़ाई लड़ना है। फॉर्मेलिटी निभाने के लिए लड़ाई नहीं लड़ना है भाजपा ने भी एक भी कुशवाहा को टिकट नहीं दिया। हम जितने के लिए चुनाव लड़ते हैं हमने बनिया और कुशवाहा समाज को टिकट दिया तो इससे बीजेपी को तकलीफ हो रही है क्या।
