मुंगेर में खाने से 14 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार, सभी खतरे से बाहर
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में रविवार के देर रात खाना खाने से 14 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। जिसके बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां सभी बच्चों को इलाज करने के बाद घर वापस भेज दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सभी बच्चों के स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया। हालांकि इस घटना के बीच थोड़ी देर के लिए विद्यालय और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न रही। लेकिन बच्चों की स्वास्थ्य ठीक होते ही सभी ने राहत की सांस ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर स्थित रमनाकाबाद जवाहर नवोदय में खाना खाने के बाद सभी बीमार पड़े थे। बच्चों के द्वारा पेट दर्द और उल्टी की शिकायत मिलने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार करीब रात साढ़े नौ के आसपास सभी बच्चों ने एक साथ भोजन किया था। डॉक्टर ने बताया की एक दर्जन से अधिक बच्चे फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। कुछ बच्चों को उल्टी हो रही थी कुछ बच्चों को पेट में दर्द था। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे ने बताया की खाना-खाने के बाद से उनकी स्वास्थ्य खराब हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी बच्चे ठीक है। सभी की स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद सभी को स्कूल भेज दिया गया है।