February 5, 2025

सम्राट चौधरी ने वित्त विभाग का कार्यभार संभाला, मांझी पर बोले- जल्द ही उनकी दूर नाराजगी होगी

पटना। सम्राट चौधरी ने वित्त विभाग का कार्यभार मंगलवार को संभाला है। इसके बाद उन्होंने जीतन राम मांझी को लेकर कहा कि जल्द ही उनकी नाराजगी पर निर्णय ले लिया जाएगा। उनकी मांग पर हम लोग बातचीत करेंगे, इसके बाद नतीजों पर पहुंचेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव के द्वारा विश्वास मत के दौरान खेल पर उन्होंने कहा कि यह उनको समझाना है। उनको इतना भरोसा नहीं है तो कुछ लोग अपने एमएलए को लेकर हैदराबाद क्यों गए। इधर, काम काज शुरू करने के साथ उन्होंने अपनी चुनौतियां भी गिनाई। सम्राट चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री के तौर पर एक बड़ी चुनौती है। लेकिन, इस बार बिहार का बजट 2 लाख 61 हजार करोड़ का है। उन्होंने कहा कि केंद्र से भी लगातार सहायता मिलेगी, जो संसाधन हमें दिया गया है। उस आधार पर भी लगातार हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 94 लाख लोगों को सीधे तौर पर रोजगार देने का जो काम किया जा रहा है। निश्चित तौर पर वह सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि वित्तीय संसाधन कम है। इसके बावजूद बिहार विकास के मार्ग पर जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार काम भी हो रहा है। डिप्टी सीएम का वित्त विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया। वित्त प्रधान सचिव अरविंद चौधरी भी मौजूद रहे।

You may have missed