February 4, 2025

PATNA : मुकेश सहनी ने परिवार के साथ धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी, इलाके में गणपति बप्पा की गूंज, बिहार के विकास के लिए की कामना

पटना। राजधानी पटना में गणेश चतुर्थी के मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को अपने पटना स्थित आवास पर भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर सपरिवार पूजा अर्चना की। वही इस दौरान पूरा इलाका भक्ति भाव में डूबा है। बता दे की सहनी के पटना के 6, स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर पूर्व मंत्री के परिजनों द्वारा बप्पा का स्वागत किया गया और पूरा इलाका गणपति बप्पा की गूंज से गूंजता रहा। वही पूजा के दौरान भगवान गणपति को लड्डू का भोग लगाया गया। वही पार्टी प्रमुख के आवास पर गणपति उत्सव को लेकर VIP के कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्सव देखा जा रहा है। वही पार्टी के प्रमुख सहनी ने कहा कि आज प्रथम देवाधिदेव गणेशजी चतुर्थी है। वही उन्होंने गणेश चतुर्थी पर लोगों को शुभकमना देते हुए कहा कि विघ्नकर्ता गणपति सभी लोगों के जीवन से विघ्नों को दूर कर मंगल करें।

वही उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल हमलोग भगवान गणपति की पूजा करते हैं। वही कोविड संक्रमण के 2 साल बाद इस बार गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह छाया हुआ था, लेकिन इस साल कोरोना का विघ्न लगभग दूर हो गया है। वही उन्होंने कहा कि भगवान गणपति बप्पा सबकी मनोकामना पूर्ण करें, यही प्रार्थना है। वही विघ्नहर्ता भगवान गणेश बिहार के विकास के विघ्नों को दूर कर अन्य राज्यों से सर्वश्रेष्ठ बनाए यही कामना है।