बोधगया में निरंजना नदी में मिला मिठाई व्यवसायी का शव, परिजन बोले-लॉकडाउन की वजह से कारोबार हो गया था ठप, इस वजह से थे परेशान
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2021/06/nij3te84_dead-body_625x300_20_July_18.jpg)
गया। बोधगया थाना क्षेत्र के निरंजना नदी मेें बुधवार की सुबह मिठाई व्यवसायी का शव मिला। शव देखकर लोग के होश उड़ गए। लोगों ने बताया कि उसकी बोधगया के गांधी चौक पर मिठाई की दुकान थी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
![](https://www.amritvarshanews.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-12-at-6.29.32-PM.jpeg)
निरंजना नदी में लोगों ने एक सफेद शर्ट पहने हुए अधेड़ व्यक्ति(50) का शव देखा। इससे नदी के किनारे लोगों में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग नदी की ओर दौड़े।
कुछ देर व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी तो आसपास के लोगों ने घटना की सूचना बोधगया थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव को निकाला। इसके बाद शिनाख्त की कवायद शुरू हुई।
करीब एक घंटे के भीतर ही मृतक की पहचान सुनील गुप्ता के रूप हुई। लोगों ने बताया कि सुनील गुप्ता मंगलवार को घर से निकले थे। इसके बाद से उनका पता परिजनों को नहीं चल सका था। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि सुनील गुप्ता नदी पार कर बकरौर गए हुए थे। आशंका है कि शाम को लौटने वक्त ही वह नदी में डूबे होंगे।
सुनील गुप्ता का बोधगया के गोदाम रोड क्षेत्र में अपना मकान था। इधर, बोधगया इंस्पेक्टर रुपेश सिन्हा ने बताया कि संबंधित मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी बातचीत की जा रही है।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लॉकडाउन होने से उनका कारोबार ठप पड़ गया था। वह परेशान चल रहे थे। परेशानी के बीच नदी पार करने के दौरान उन्हें चक्कर आ गया होगा और वह पानी में बेहोश कर गिर गए होंगे, क्योंकि जहां पर उनका शव पड़ा था वहां कम ही पानी था।