बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 को लेकर सियासत शुरू : नितिन नवीन बोले- अपराध रोकने में सरकार असमर्थ, इन्वेस्टर मीट सिर्फ दिखावा

पटना। पटना के ज्ञान भवन में सीएम नीतीश द्वारा 14 दिसंबर को बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 का शुभारंभ किया गया था। वही देश के प्रमुख उद्योगपति अडाणी ग्रुप के डायरेक्टर ने बिहार में 8700 करोड़ के निवेश की घोषणा की। वही अडाणी ग्रुप के डायरेक्टर प्रणव अडाणी ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ भी की। वही इसके बाद बिहार में इन्वेस्टर मीट को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। भाजपा विधायक नितिन नवीन ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति इतनी खराब है कि यहां के उद्योगपति बाहर जा रहे हैं, तो बाहर से उद्योगपति क्या आएंगे। नीतीश कुमार इन्वेस्टर मीट का सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। नितिन नवीन ने अडाणी ग्रुप द्वारा निवेश की घोषणा पर कहा कि ये लोग अडाणी का विरोध कर रहे थे। उनका सोचना चाहिए ये कंपनियां देश में निवेश करती हैं और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। वही नीतीश कुमार की बनारस रैली रद्द होने पर जदयू यूपी सरकार पर जगह नहीं देने का आरोप लगा रहा है। वही इस पर नितिन नवीन तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार देश भर में जहां रैली करना चाहते हैं लिख कर दे दें, हम लोग ही परमिशन दे देंगे। उन्होंने आगे कहा कि जदयू जो आरोप योगी सरकार पर लगा रहा है, वो बिल्कुल गलत है।
इंडिया गठबंधन से चुनौती नहीं
वही भाजपा विधायक नितिन नवीन ने ‘इंडिया गठबंधन’ से चुनौती मिलने की संभावना को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कोई चुनौती नहीं है। इसके बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच मनमुटाव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले वे लोग आपस में निपट लें। नितिन नवीन का कहना था कि अखिलेश यादव और ममता बनर्जी कांग्रेस से नाराज चल रही है। नितिन नवीन ने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुट की बात जहां तक है उसमें कहीं से भी एकजुटता नहीं है। इसलिए ये लोग सिर्फ दिखाने के लिए बैठक कर रहे हैं।

You may have missed