February 8, 2025

बेतिया में देवर ने की भाभी से अवैध संबंध बनाने की कोशिश, विरोध करने पर तेज हथियार से कर दी हत्या

बेतिया। जिले के नरकटियागंज प्रखंड में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर अपनी भाभी से अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने तेज हथियार से हत्या कर दी। आरोपी देवर की पहचान रामजीत के तौर पर हुई है।

महिला अपने घर में चचरी का गेट बंद कर सोने चली गई थी। घर पर उसका देवर था। चचरी का दरवाजा तोड़ कर घर में घुसा और जोर जबरदस्ती करने लगा। भाभी ने विरोध जताया और शोर मचाना शुरू किया तो वह घर में रखे धारदार हथियार से उसको बेहरमी से काटकर फरार हो गया। ससुर के घर पहुंचने पर महिला खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सांसें अभी चल रही थी। आनन-फानन में ससुर ने टेंपो से उसे अस्पताल लाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रशिक्षु डीएसपी सह शिकारपुर थानाध्यक्ष संदीप गोल्डी ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला का पति और ससुर को थाना पर लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

You may have missed