गोपालगंज में चुनाव प्रचार के दौरान अनियंत्रित बोलेरो ने सात लोगों को रौंदा, तीन की मौत व चार घायल
गोपालगंज । जिले के भगवानपुर कुर्मी टोला के पास एक बोलेरो ने सात लोगों को कुचल दिया। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां सभी की हालत गंभीर है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर मामले की जांच में जुटी है।पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान के दौरान जब लोग भगवानपुर कुर्मी टोला के पास बैठकर नाश्ता कर रहे थे।
तभी सड़क किनारे खड़ी बोलेरो के चालक ने गाड़ी जैसी ही स्टार्ट की स्टार्ट की अनियंत्रित होकर भीड़ में घुसी व लोगों को कुचलते हुए दीवार से टकरा गई। इस दौरान बोलेरो ने सात लोगों को रौंद दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वही बोलेरो को जब्त किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। लोग ने इस हादसे को साजिश बता रहे हैं।